प्रिय अभिभावक,
जैसा कि आप जानते हैं कि आपके पाल्य की वार्षिक परीक्षाएं समाप्त हो गई है, एवं उर्त्तीण
छात्र/छात्राएँ अगले सत्र 2026-27 में अगली कक्षाओं में जाएगे। इस सम्बन्ध में सर्वप्रथम
हमारी शुभकामनाएं स्वीकार करें। तत्पश्चात हम कहना चाहेंगे कि अपने स्थापना के 16 वर्षो
में आपका विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है जिस कारण नए सत्र में नए
नामांकन हेतु बहुत दबाव है अतः आप से आग्रह है कि -
(1) परीक्षा परिणाम घोषित होने के एक सप्ताह के अंदर अपने पाल्य का सत्र 2026-27
के पहली तिमाही का शुल्क जमा करा कर कक्षा में सीट सुरक्षित करा लें।
(2) सत्र आरंम्भ होने के प्रथम दिन से ही अपने पाल्य को विद्यालय भेजना शुरू करें, यदि
किताब एवं कॉपी नहीं है तब भी विगत वर्ष की कुछ खाली कापियों के साथ भेज
सकते है एवं अपनी सुविधानुसार किताब कॉपी क्रय कर सकते है।
(3) उपस्थित के नियमों एवं अन्य नियमों का कड़ाई से पालन करे। अवगत हो कि
वर्तमान सत्र में जिन बच्चो की उपस्थित बहुत कम थी उन्हें वार्षिक परीक्षा में बैठने
की अनुमति नहीं दी गई है, एवं आगामी सत्र से इसे और कड़ाई से पालन कराया
जाएगा।
(4) जो अभिभावक दिनांक 15.04.2026 तक अपने पाल्य का नामांकन नहीं कराते है उनके
स्थान पर अन्य छात्र-छात्राओ का नामांकन कर दिया जाएगा। इस सम्बन्ध में किसी
प्रकार की जानकारी अथवा सहयोग हेतु विद्यालय कार्यालय से संर्पक कर सकते है।
(5) सत्र 2026-27 से वैन की सुविधा कक्षा नर्सरी से कक्षा (4h) चार तक के
छात्र-छात्राओं को उपलब्ध रहेगी, बांकी छात्र-छात्राएँ बस सुविधा का लाभ उठा
सकते है।
(6) जिन छात्र-छात्राओं को किसी भी कारण से टी.सी. चाहिए उनके अभिभावको से
आग्रह है कि वे दिनांक 04.04.2026 तक आवेदन कर दें अन्यथा सत्र 2026-27 के
प्रथम तिमाही का शुल्क देय होगा।
(7) यदि कोई छात्र-छात्रा बिना पूर्व सूचना लगातार एक महिने तक विद्यालय से
अनुपस्थित है तो उनका नाम विद्यालय से काट दिया जाएगा।
एक बार पुनः कहना चाहेंगे कि विद्यालय के सारे नियम इस उद्देश्य से बने होते है
कि छात्र-छात्राओ को अधिकतम लाभ मिल सके। आपके सहयोग से हम इसे और
बेहतर बना सकेंगे।
सधन्यवाद !
भवदीया
प्रधानाचार्या